फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire in International Fair Complex

अंतरराष्ट्रीय मेला परिसर में लगी आग, सैकड़ों बेघर

Fri, 05 Dec 2014 08:53 AM IST
Updated Fri, 05 Dec 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
Fire in International Fair Complex

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेला परिसर में बुधवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें करीब 70 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। चार फायर स्टेशन के आठ दमकल वाहनों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


फरीदाबाद-सूरजकुंड रोड पर शादियों के कारण लगने वाले जाम के चलते दमकल वाहनों को मौके पर पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फरवरी से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेले की तैयारियां चल रही हैं। परिसर में छत्तीसगढ़ प्रदेश के झोपड़ीनुमा स्टॉल तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


यहां घास-फूस और बांस के कुछ स्थायी स्टॉल हैं और कुछ नए स्टॉल तैयार किए जा रहे हैं। बुधवार रात को मेला परिसर के ठीक बगल में एक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था। रात करीब सवा नौ बजे विवाह परिसर की ओर स्थित एक झोपड़ी में आग लग गई। वहां काम कर रहे श्रमिकों ने उस पर ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पटाखों की वजह से लगी आग

Fire in International Fair Complex

हल्के हवा के झोंकों से शोले भड़क उठे। देखते ही देखते तीन चार झोपडिय़ों में आग लग गई। आग बढ़ती देख फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। सेक्टर-३१ से दो दमकल वाहन मौके पर रवाना किए गए।

रास्ते में बारातों की वजह से जाम लगने के चलते दमकल वाहन करीब दस बजे मौके पर पहुंच सके। तब तक आग काफी बढ़ चुकी थी। सूचना देने पर सेक्टर-१५, बल्लभगढ़ और एनआईटी से भी दमकल वाहन रवाना किए गए। आठ दमकल वाहन रात डेढ़ बजे आग पर काबू कर सके।

मौके पर मौजूद लोगों का मानना है कि शादी में जलाए गए पटाखों से झोपडिय़ों में आग लगी होगी। फायर स्टेशन ऑफीसर (एफएसओ) ने बताया कि आग कैसे लगी यह नहीं पता चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed