फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fire in Gas cylinder at delhi

गैस रिसाव से सिलिंडर फटा, मासूम समेत 5 झुलसे, 3 की हालत गंभीर

Thu, 18 Jul 2019 08:40 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 18 Jul 2019 08:40 AM IST
विज्ञापन
fire in Gas cylinder at delhi
गैस सिलेंडर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के मोतीनगर इलाके की शिव बस्ती में एलपीजी रिसाव के बाद झुग्गी में जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। हादसे में पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। दमकलकर्मियों ने किसी तरह आग बुझाई। 
विज्ञापन


पीसीआर और कैट्स एंबुलेंस की मदद से झुलसे लोगों को आचार्य भिक्षु अस्पताल पहुंचाया, जहां से 3 को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आया कि हादसा छोटे सिलिंडर में अवैध रूप से गैस डालने के दौरान हुआ। 
विज्ञापन


रिसाव के बाद आग लगने से छोटा सिलेंडर फट गया। वहीं, कुछ लोग सिलिंडर में गैस डालने की बात से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि चाय बनाने के दौरान सिलिंडर फटा। मोतीनगर थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हादसा कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन के पास रेलवे लाइन के किनारे बसी शिव बस्ती की झुग्गी में हुआ। यहां मोहम्मद सादिक (25) परिवार के साथ रहता है। बुधवार सुबह 8.10 बजे वह सोकर उठा तो अचानक उसकी झुग्गी में जोरदार धमाके के बाद आग लग गई। 

पड़ोस की झुग्गी में मोहम्मद छोटू (45), शहनाज बेगम (42), इसका बेटा मोहम्मद शाबान (25) व शाबान की बेटी मुस्कान (5) भी इसकी चपेट में आ गए। बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। 8.20 बजे मामले की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। 

पुलिस के अलावा पीसीआर, कैट्स व दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में आग पर काबू पाकर झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया।

शुरूआती जांच के बाद पुलिस को 5 किग्रा वाला एक छोटा एलपीजी का अवैध सिलिंडर फटा हुआ मिला है। पुलिस का कहना है कि सादिक की झुग्गी में अवैध रूप से बड़े से छोटे सिलिंडर में गैस डाली जा रही थी। इस दौरान हादसा हो गया। सादिक, शहनाज और मुस्कान की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें सफदरजंग रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed