फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fire in floor mill in delhi

फ्लोर मिल में भीषण आग: पांच मंजिला मिल पूरी तरह जलकर खाक

Tue, 18 Oct 2016 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 18 Oct 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
fire in floor mill in delhi
- फोटो : Demo Pic.

सब्जी मंडी इलाके के रोशनआरा रोड स्थित दिल्ली फ्लोर मिल में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। आग की खबर मिलते ही दमकल की 30 गाडिय़ों को मौके पर रवाना किया गया। मंगलवार सुबह ही आग को काबू किया जा सका। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन


वहीं, एक अन्य मामले में नॉर्थ ब्लॉक, गृह मंत्रालय के बेसमेंट में रखे पुराने फर्नीचर में आग लग गई। दमकल की चार गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन


शुरूआती जांच के बाद शॉर्ट सर्किट को आग का कारण मना जा रहा है। दोनों ही मामलों में पुलिस आग के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

रोशनआरा रोड मामले में सोमवार देर रात 2.42 बजे पुलिस व दमकल विभाग को सूचना मिली कि दिल्ली फ्लोर मिल की पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लगी है। सूचना के बाद पुलिस के अलावा दमकल की 30 गाडिय़ों को मौके पर भेजा गया। आग मिल की पांचवीं मंजिल पर लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद धीरे-धीरे आग ने इमारत की निचली मंजिलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सभी मंजिलों पर लकड़ी का अधिक काम होने के कारण आग तेजी से फैली। आग बुझाने के दौरान ही इमारत का एक बड़ा हिस्सा गिर गया।

करीब 5.20 बजे आग पर काबू पाया गया। सुबह तक कूलिंग का काम जारी था। पुलिस आग के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं दूसरे मामले में मंगलवार दोपहर 2.55 बजे पुलिस व दमकल विभाग को सूचना मिली कि नॉर्थ-ब्लॉक, गृह मंत्रालय के दफ्तर के नीचे बने बेसमेंट में आग लग गई है।


सूचना के बाद तुरंत दमकल की चार गाडिय़ों को मौके पर भेजा गया। करीब 3.50 बजे आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने या कोई बड़ा नुकसान होने की खबर नही है। पुलिस आग के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed