{"_id":"665d8992da3d640c75fad911aadc12ba","slug":"fire-in-delhi-mayapuri-plastic-warehouse","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 11 May 2014 03:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मायापुरी में शनिवार सुबह प्लास्टिक एसेसरीज के गोदाम में भीषण आग लग गई। खबर मिलते ही दमकल की 29 गाड़ियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन
तीन मंजिला इमारत में लगी आग की वजह से आसपास की कई बिल्डिंगों को खाली करा लिया गया। दमकल कर्मियों ने देर शाम आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। एफएसएल की टीम जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 8:20 बजे पुलिस और दमकल विभाग को सूचना मिली कि मायापुरी फेज-एक, बी-23 स्थित तीन मंजिला इमारत में आग लग गई है।
देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास की कई इमारतों को खाली कराया। हादसे वाली इमारत के पीछे गारमेंट फैक्टरी थी।
विज्ञापन
मैनेजर नीरज सहगल ने बताया कि यह बाइक और ऑटो की प्लास्टिक एसेसरीज का गोदाम है। यह रात में दो चौकीदार रहते हैं। धुआं निकलता देख दोनों ने दमकल को सूचना दी। गोदाम में लेबर रोजाना 9:00 बजे के बाद ही आते हैं।
विज्ञापन