दिल्ली में फिर लगी आग, फायर ब्रिगेड पर पथराव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार दोपहर 12.45 पर पुलिस को सूचना मिली कि सदर बाजार के बारी मार्केट, गुब्बारे वाली में कुछ दुकानों में आग लग गई है। दमकल की 18 गाड़ियों को वहां रवाना किया गया। पतली गलियां होने की वजह से दमकल कर्मियों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी मशक्कतों का सामना करना पड़ा।
करीब 300 मीटर लंबा पाइप जोड़कर राहत कार्य शुरू हुआ। दोपहर करीब 2.30 बजे आग पर काबू पाया गया। पुलिस के मुताबिक, नीरज और अरुण की दुकानों में आग लगी थी।
एक दुकान चाइनीज टॉय और दूसरी आर्टिफिशियल फ्लॉवर की है। स्थानीय लोगों की मानें तो रविवार को सदर बाजार बंद रहता है। आग यदि अन्य दिनों में लगी होती तो शायद जानमाल का अधिक नुकसान होता।
जामिया नगर में झुग्गियां खाक
जामिया नगर में यमुना किनारे बनी झुग्गियों में शनिवार देर रात आग लग गई। रात करीब 12 बजे पुलिस और दमकल को सूचना मिली। खबर मिलते ही दमकल की 12 गाड़ियां रवाना हो गईं।
लेकिन दमकल विभाग की गाड़ियां काफी देर में पहुंची।
दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिस जगह झुग्गियां थी, वहां पहुंचने में काफी मशक्कत करना पड़ी है। लोगों ने जगह-जगह अपनी कारें पार्क कर रखी थीं। इसके अलावा रास्ता भी बेहद तंग था।
लोगों ने तोड़े फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के शीशे
जामिया नगर में जैसे ही दमकल की गाड़ियां पहुंचीं, लोगों ने पथराव कर तीन गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। उनका आरोप था कि करीब 11.45 बजे आग लगी थी।
दमकल को सूचना दी गई लेकिन वह लेट हो गए। आग लगते ही पड़ोसियों और अन्य लोगों ने आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद रात करीब 1 बजे दमकल कर्मी वहां पहुंचे।