{"_id":"5d44b2078ebc3e6d0c33b1b6","slug":"fire-in-car-showroom-of-delhi-youth-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल खेल में चली कार शोरूम में गोली, किशोर की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल खेल में चली कार शोरूम में गोली, किशोर की मौत
Sat, 03 Aug 2019 03:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 03 Aug 2019 03:28 AM IST
विज्ञापन
fire
शकरपुर इलाके में पुरानी कारों के शोरूम में खेल-खेल में पिस्टल से गोली चलने से 16 साल के किशोर की मौत हो गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि तीन दोस्त एक-दूसरे से पिस्टल चलने के तरीके के बारे में पूछ रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान एक किशोर से ट्रिगर दब गया। गोली दूसरे किशोर अजय की गर्दन में गोली जा लगी। पुलिस गोली चलाने वाले किशोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, अजय (16) दो नाबालिगों दोस्तों के साथ मंडावली इलाके में किराए के कमरे में रहता था। मूलत: बिहार का रहने वाला अजय और दोस्त शकरपुर इलाके में स्थित कार प्रोपर्टीज नाम के शोरूम में काम करते थे। यहां पुरानी कारों की खरीद फरोख्त होती है।
विज्ञापन
तीनों शुक्रवार सुबह शोरूम पहुंचे और पीछे वाले कमरे में बातचीत करने लगे। कमरे से कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनकर शोरूम मालिक का एक परिचित पहुंचा। उसने अजय को लहूलुहान हालत में देखा। पास ही उसके दो दोस्त खड़े थे। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस अजय को पास के अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से पिस्टल बरामद कर लिया।
पूछताछ में दोस्तोँ ने खुलासा किया कि एक के पास पिस्टल थी। अजय ने पूछा कि पिस्टल कैसे चलती है। उसने अपने हाथ में पिस्टल लेकर उसका ट्रिगर दबाया। इसी दौरान गोली चली, जो अजय की गर्दन में जा लगी। पुलिस ने अजय के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।
एक कार से मिली थी पिस्टल
शुरुआती पूछताछ में किशोरों का कहना है कि शोरूम में खड़ी एक कार से उन्हें यह पिस्टल मिली थी। इसे कमरे में ले जाकर वे चलाने के तरीके के बारे में आपस में बात कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि तीनों नाबालिग अच्छे दोस्त थे। उनके बीच किसी तरह का कोई झगड़ा नहीं था और न ही कोई रंजिश थी। पुलिस जांच कर रही है कि शोरूम की कार में पिस्टल कहां से आई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।