फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जलती कार में बंद हुई बच्चियां, शीशे तोड़ निकाला गया, गंभीर

Fri, 24 Mar 2017 04:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Mar 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
fire in car, burnt two children in delhi
कार के शीशे तोड़ ‌न‌िकाली गईं बच्च‌ियां - फोटो : अमर उजाला

सुल्तानपुरी इलाके में बृहस्पतिवार सुबह मकान के भीतर पार्किंग में खड़ी स्विफ्ट कार में खेल रही दो मासूम झुलस गयी।

बच्चों की चीख-पुकार सुन दौड़े सदस्य।

fire in car, burnt two children in delhi
car burnt at sulatanpuri delhi - फोटो : अमर उजाला

दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत बिगडने पर सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों बच्चियों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर कर रही है। बच्चियों की पहचान दीपांशी (3) और रक्षिता (2) के रूप में हुई है।  पुलिस के अनुसार हनुमान प्रसाद (69) सपरिवार कृष्णा विहार में रहते हैं। परिवार में दो बेटे मोहित और मनोज हैं। जो अपने परिवार के साथ रहते हैं। हनुमान प्रसाद की पहाड़गंज में गत्ता बनाने की फैक्टरी है।

fire in car, burnt two children in delhi
कार के शीशे तोड़ ‌न‌िकाली गईं बच्च‌ियां - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे मोहित की बेटी दीपांशी और मनोज की बेटी रक्षिता मकान के भीतर बनी पार्किंग में खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार में खेल रही थी। उस समय हनुमान प्रसाद घर में नहा रहे थे। ​अचानक कार से आग की लपटें निकालने लगी। बच्चियों की चीख पुकार सुनकर घर के सभी सदस्य घर के बाहर निकले। कार में लगी आग में फंसी बच्चियों को निकालने के लिए उन लोगों ने कार के सामने के शीशे तोड़ दिये और पानी मारकर आग पर काबू पाया। उसके बाद बच्चियों को बाहर निकाला। कार का भीतरी हिस्सा जल चुका था और दोनों बच्ची काफी झुलस चुकी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
fire in car, burnt two children in delhi
कार के शीशे तोड़ ‌न‌िकाली गईं बच्च‌ियां - फोटो : अमर उजाला

परिवार वालों ने दोनों को तुरंत इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बच्चियों का प्राथमिक इलाज कर दोनों को सफदरजंग रेफर कर दिया। बच्चियां 40 से 50 फीसदी झुलस गयी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। कार में चाबी नहीं लगी थी। ऐसे में कार में कैसे आग लगी पुलिस इसकी तफ्तीश में जुटी है।

विज्ञापन
fire in car, burnt two children in delhi
कार के शीशे तोड़ ‌न‌िकाली गईं बच्च‌ियां - फोटो : अमर उजाला

परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि बच्चियों को खेलने के लिए उन्हें अकसर कार में बिठा देते थे। दोनों कार में खेलती रहती थी। घटना के समय दीपांशी आगे बैठी थी और रक्षिता पिछली सीट पर मौजूद थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed