{"_id":"5cb03308bdec2256d212b92f","slug":"fire-in-bulandshahr-thermocol-factory-many-fire-tenders-at-spot-goods-worth-million-burn","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहरः थर्मोकोल की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल खाक, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहरः थर्मोकोल की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल खाक, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
Fri, 12 Apr 2019 12:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 12 Apr 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर की थर्माकोल फैक्ट्री में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह अफरा-तफरी मच गई जब वहां भीषण आग लग गई। इस आग में लाखों का माल जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दमकल विभाग को आग लगने की सूचना सुबह सुबह 7:00 बजे दी गई थी। इसके बाद से मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी राहत व बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही सिकंदराबाद की पुलिसफोर्स के अलावा नोएडा, बुलंदशहर, अनूपशहर आदि की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में थर्माकोल प्लास्टिक की शीट बनाई जाती थी। यही वजह है कि आग ने इतना भयावह रूप ले लिया। सूचना पर एसडीएम और चीफ फायर ऑफिसर भी मौके पर पहुंचे हुए हैं।
विज्ञापन