फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fire in Air India flight , emergency landing

एयरइंडिया के विमान में लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Tue, 08 Sep 2015 02:07 AM IST
Updated Tue, 08 Sep 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
fire in Air India flight , emergency landing

वाराणसी से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के एक विमान के अगले पहिये में सोमवार शाम को आग लग जाने के बाद उसकी दिल्ली एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करवानी पड़ी।

विज्ञापन


विमान में चालक दल के सदस्यों के साथ 119 लोग सवार थे। लैंडिंग के बाद अफरातफरी में विमान को खाली कराने के दौरान पांच यात्रियों को मामूली चोटें आईं।

हाइड्रोलिक लीकेज के कारण विमान के अगले पहिये में आग लगी। सूत्रों ने बताया कि उड़ान संख्या एआई 405 ने बनारस के बाबतपुर एयरपोर्ट से शाम 6.25 बजे दिल्ली के लिए उड़ी थी।
विज्ञापन

पायलट ने दी हाइड्रोलिक फेल होने की सूचना दी

fire in Air India flight , emergency landing

करीब 7.16 बजे पायलट ने हाइड्रोलिक फेल होने की सूचना दी। इसके बाद विमान की आपात लैंडिंग करवाई गई और अगले हिस्से में लगी आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।


इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, हालांकि चार-पांच यात्रियों को मामूली चोटें आईं। एयर इंडिया ने एक बयान में कहा है कि यह दुर्घटना हाइड्रोलिक लीकेज के कारण करीब 7.58 बजे हुई। एयरलाइन ने आग लगने की बात खारिज कर दी है।

उसने केवल मामूली स्पार्क की बात कही है। विमान से यात्रियों को बाहर निकालते समय चालक दल के छह सदस्यों को भी चोट आई। बयान में कहा गया है कि दुर्घटना के बाद सभी यात्रियों का ख्याल रखा गया और उन्हें रात का भोजन करवाया गया।

दो घंटे देरी से वाराणसी से भरी थी उड़ान

fire in Air India flight , emergency landing

उधर, वाराणसी से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली-खजुराहो- वाराणसी- दिल्ली उड़ान तय समय शाम चार बजे से लगभग दो घंटे की देरी से शाम 5.50 बजे वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंची और वहां से शाम 6.25 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी।


दिल्ली जाने के लिए उड़ान का इंतजार कर रहे यात्रियों ने देरी पर नाराजगी जताई और हंगामा भी किया। यात्रियों को बताया गया कि दिल्ली से खजुराहो के लिए उड़ान भरते समय विमान में तकनीकी दिक्कत आई थी, जिसे दूर करने में थोड़ा वक्त लग गया।

इस वजह से उड़ान में तय समय से दो घंटे की देरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed