{"_id":"5b91093b867a557ebb22d106","slug":"fire-in-a-factory-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: कपड़े की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 8 दमकल की गाड़ियों ने किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: कपड़े की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 8 दमकल की गाड़ियों ने किया काबू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 06 Sep 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
fire in noida
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा के सेक्टर 59 में एक फैक्ट्री में भंयकर आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। फैक्ट्री में काम कर रहे लोग आनन फानन में कंपनी से बाहर निकल गए।
विज्ञापन
फैक्ट्री के बाहर लोगों की भीड़ जमा है। यह आग इमारत की टॉप फ्लोर पर लगी है। आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच और उन्होंने आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन
आग इतनी तेज थी कि उसे काबू करने के लिए दमकल के कर्मचारी को दूसरी फैक्ट्रियों की छतों का सहारा लेना पड़ा। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में कपड़ों का काम किया जाता है। जहां आग लगी है, वहां पर कपड़ों को प्रेस कर पैकिंग का काम किया जाता है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। खबर है कि पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। भीड़ ज्यादा होने की वजह से दमकल की गाड़ियों को मौके पर पहुंचे में परेशानी हो रही थी।