{"_id":"5c860772bdec22147609d9c1","slug":"fire-has-broken-out-on-the-6th-floor-of-vikas-bhawan-due-to-a-short-circuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः विकास भवन के छठी मंजिल पर लगी आग, मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः विकास भवन के छठी मंजिल पर लगी आग, मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां
Mon, 11 Mar 2019 12:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी
भाषा/नई दिल्ली
भाषा/नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के आईटीओ स्थित विकास भवन की छठी मंजिल पर सोमवार को आग लग गई। दिल्ली दमकल सेवा विभाग (डीएफएस) ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर मिली।
विज्ञापन
मुख्य दमकल अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि पांच दमकल गाड़ियों को तत्काल मौके पर भेजा गया। आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि एसी में तकनीकी खामी के कारण आग लगी थी। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
6 फरवरी को लगी थी पंडित दीनदयाल अंत्योदय भवन में आग, सीआईएसएफ के एसआई की मौत हुई थी मौत
सीजीओ कांप्लेक्स स्थित पंडित दीनदयाल अंत्योदय भवन की पांचवीं मंजिल पर 6 फरवरी को सुबह भीषण आग लग गई थी। आग के कारण दम घुटने से सीआईएसएफ के एक सबइंस्पेक्टर महावीर प्रसाद गोडाना की मौत हो गई थी। दमकल विभाग की 25 गाड़ियों ने आग पर सवा घंटे में काबू पाया था। मौके पर फायर ब्रिगेड की चार हाइड्रोलिक क्रेन भी पहुंची थीं। आग में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की महत्वपूर्ण फाइलें, कई कागजात व फर्नीचर जल गया। कई कमरों को काफी नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन
लोदी कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने महावीर प्रसाद के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। शुरुआती जांच के बाद आग का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा था। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दीनदयाल अंत्योदय भवन की पांचवीं मंजिल पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग है।
दक्षिण जिला डीसीपी विजय कुमार ने बताया कि सीआईएसएफ के सबइंस्पेक्टर महावीर प्रसाद (57) भवन की सुरक्षा में तैनात थे। वह शिफ्ट इंचार्ज थे। पांचवीं मंजिल पर आग की लपटें उठती देख एसआई महावीर प्रसाद सीआईएसएफ के चार अन्य सिपाहियों के साथ पहुंचे। ताला खुलवाकर वह दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग में घुस गए, जबकि सिपाही बाहर ही रह गए। अंदर वह धुएं की चपेट में आ गए और बेहोश हो गए। बताया जा रहा है कि वह ये देखने गए थे कि कोई फंसा तो नहीं है।
बेहोशी की हालत में महावीर प्रसाद को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके परिवार में पत्नी व दो बेटे हैं, जोकि चुरु (राजस्थान) में रहते हैं।