{"_id":"5fad6aef9e5ae57ed20e0a6a","slug":"fire-has-broken-out-at-a-shop-in-a-three-storeyed-building-in-gandhi-nagar-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के गांधी नगर स्थित कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, काबू पाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के गांधी नगर स्थित कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, काबू पाने की कोशिश
Fri, 13 Nov 2020 01:06 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 13 Nov 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Breaking
पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके में बृहस्पतिवार रात कपड़े के तीन मंजिला गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बाद में आसपास के दमकल केंद्रों से और गाड़ियों को बुलाया गया।
विज्ञापन
देर रात तक आग पर काबू पाने के प्रयास जारी थे। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल की कुल 26 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी थी। गांधी नगर थाना पुलिस आग के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 8.46 बजे गांधी नगर स्थित मुल्तानी मोहल्ला, प्लॉट नंबर-790 में आग लगने की सूचना मिली। तीन मंजिला इमारत में कपड़े के गोदाम के अलावा सिलाई की फैक्टरी भी थी। ग्राउंड फ्लोर से लगी आग ने देखते ही देखते ऊपरी तीनों मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
दीपावली की वजह से मार्केट में खासी भीड़ थी। आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। संकरी गलियां होने की वजह से दमकल कर्मियों को घटना स्थल पर पहुंचने में दिक्कतों का सामने करना पड़ा। देर रात तक आग पर काबू पाने के प्रयास जारी थे। पुलिस के मुताबिक गोदाम दुर्गा प्रसाद नामक शख्स का बताया जा रहा है। पुलिस आग के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही थी।