Delhi Fire: उद्योग भवन के पास की झुग्गियों में लगी आग नियंत्रण में, बुझाने के लिए लगीं दमकल की 25 गाड़ियां
आग बुझाने का काम चल रहा है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौजूद हैं।
विस्तार
उद्योग भवन इलाके के पास की झुग्गियों में आग लग गई है। आग बुझाने का काम चल रहा है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौजूद हैं। करीब 3 घंटे में आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। दमकल अधिकारी संदीप दुग्गल ने बताया कि यह सेना भवन के पास है और यह मजदूरों के रहने के लिए एक अस्थायी निर्माण है। उनका कैंप यहीं लगा है। यहां छोटे LPG सिलेंडर इस्तेमाल हो रहे हैं और अंदर बिजली के तार भी फैले हुए हैं, इसलिए हम आग लगने की सही वजह तो नहीं बता सकते, लेकिन इन दो वजहों में से कोई एक हो सकती है। दमकल अभियान में लगभग 25 गाड़ियाँ शामिल थीं। आग बुझाने में लगभग तीन घंटे लगे।
#WATCH | Delhi | Fire Officer Sandeep Duggal says, "... This is near Sena Bhawan and this is a temporary construction for the labourers to stay... Their camp is set up here... Small LPG cylinders are being used here, and there are electric wires spread inside as well, so we… https://t.co/YCjDFy9iEm pic.twitter.com/hhrF1GCmMh
— ANI (@ANI) June 24, 2026