{"_id":"570357e64f1c1b9f0dc81121","slug":"fire-destroys-crops-in-farms","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंगारी ने दो एकड़ फसल को किया तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंगारी ने दो एकड़ फसल को किया तबाह
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लभगढ़ गांव सागरपुर में खेतों के ऊपर से जा रही हाइटेंशन बिजली लाइन के तारों से निकली चिंगारी गेहूं की खड़ी फसल पर गिरी। जिससे गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग की सूचना फायर बिग्रेड को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में करीब दो एकड़ फसल जलकर स्वाहा हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गांव सागरपुर निवासी नेपाल और सतपाल के खेतों के ऊपर से बिजली की लाइन जा रही है। इसके तार काफ ी नीचे लटके हुए हैं। सोमवार दोपहर को करीब एक बजे किसी पक्षी के बैठने से तार आपस में टकरा गए।
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति चालू होने की वजह से चिंगारी निकली और नीचे खड़ी गेंहू की फसल में आग लग गई। फसल सूखी होने की वजह से आग काफी तेजी से चारों ओर फैल गई। आग लगी देखकर गांव के लोग बाल्टियों में पानी लेकर बुझाने के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी और थाना सदर प्रभारी प्रशिक्षु आइपीसी लोकेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। आग को बुझाने में करीब दो घंटे का समय लगा। तब तक नेपाल और सतपाल के एक-एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।