फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fire department received 86 calls every day in 2023

Delhi: अग्निशमन विभाग के पास हर दिन आईं 86 कॉल्स, हादसे में रोज चार की मौत

Tue, 02 Jan 2024 01:48 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 02 Jan 2024 01:48 AM IST
सार

अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि राजधानी में दमकल विभाग के पास औसतन 86-87 कॉल्स हर दिन आती हैं। इनमें से आधी या उससे थोड़ी कम या ज्यादा आग लगने की होती है जबकि बाकी दूसरे हादसों के लिए दमकल विभाग से मदद के लिए कॉल की जाती हैं।

विज्ञापन
fire department received 86 calls every day in 2023
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

राजधानी में अग्निशमन विभाग के पास बीते वर्ष हर दिन औसतन 86 कॉल्स आईं जबकि चार लोगों की किसी न किसी हादसे में हर दिन जान चली गई। सोमवार को दिल्ली फायर सर्विस ने साल भर में आईं कॉल्स के आंकड़े जारी किए। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2022 में हादसों में 1029 के बदले वर्ष 2023 में 1266 लोगों की जान चली गई। आग में झुलसने से 59 लोगों की मौत हो गई। दमकल विभाग ने 3129 लोगों की अलग-अलग मौकों पर जान भी बचाई। हालांकि पूरे साल आई कॉल्स की बात करें तो उसमें मामूली कमी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


वहीं, वर्ष 2022 में 31958 के बदले वर्ष 2023 में 31399 कॉल्स आईं, लेकिन कॉल्स कम आने के बाद भी मौत के आंकड़ों में इजाफा हुआ है। अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि राजधानी में दमकल विभाग के पास औसतन 86-87 कॉल्स हर दिन आती हैं। इनमें से आधी या उससे थोड़ी कम या ज्यादा आग लगने की होती है जबकि बाकी दूसरे हादसों के लिए दमकल विभाग से मदद के लिए कॉल की जाती हैं।
विज्ञापन


इन कॉल्स में बड़ी संख्या जानवरों और पक्षियों को बचाने की भी होती है। वर्ष 2023 में पशुओं को बचाने की 3533 जबकि पक्षियों को बचाने की 3868 कॉल्स आईं। पूरे साल में सबसे अधिक कॉल 3158 अगस्त के माह में आई। कोविड के दौरान वर्ष 2020-21 और 2021-22 में कॉल्स की संख्या में खासी कमी हुई थी। लेकिन बाद में दोबारा आंकड़ा 31 हजार के पार पहुंच गया। अतुल गर्ग ने बताया कि विभाग हर कॉल्स में अपनी कार्रवाई करता है। अक्सर कॉल फर्जी निकलती है और स्टाफ को वापस आना पड़ता है। गर्ग ने बताया कि जागरुकता और सावधानी से किसी भी हादसे को टाला जा सकता है। हादसा होने पर तुरंत संबंधित विभाग को खबर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2023 में दमकल विभाग की कॉल्स के आंकड़े: (कुल कॉल्स-31399)
आग लगने की कॉल-------------15610
आग लगने से मौत---------------59
आग लगने से झुलसे--------------689
अलग-अलग हादसों में कुल मौतें------1266
हादसों में इतने लोगों की बचाई जान----3129
पशुओं को बचाने के मामले----------3533
पक्षियों को बचाने के मामले----------3868



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed