{"_id":"0c46650886b399b241302f9fa24b3d7b","slug":"fire-catches-in-running-car-no-harm","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार में लगी आग, सवार सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती कार में लगी आग, सवार सुरक्षित
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 25 Jul 2014 01:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में देर रात पतवाड़ी के पास एक चलती कार में आग लग गई। आग लगने पर चालक और कार में सवार व्यक्ति कूद गए। इसके अलावा दमकल की गाड़ी जब तक मौके पर पहुंची, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन
बिसरख पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात एक इंडिगो कार नोएडा से ग्रेटर नोएडा आ रही थी। कार में खोड़ा निवासी देवेंद्र सिंह और कार चालक चंद्रसेन सवार थे।
विज्ञापन
पतवाड़ी के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। आग लगती देख चालक ने कार रोक दी और देवेंद्र व चंद्रसेन कूद गए। दोनों सकुशल हैं।
घटना की सूचना अग्निशमन दल को दी गई। कुछ देर बाद दमकल की गाड़ी वहां पहुंची और आग बुझाई। बताया जा रहा है कि शुरुआत में कार के इंजन से धुआं निकला और देखते ही आग फैल गई। कार में रखा कीमती सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि करीब दो माह के अंदर कार में आग लगने की यह चौथी घटना थी। इससे पहले सिलवर सिटी के पास होंडा सिटी कार में आग लगने से इंजीनियर की मौत हो गई थी।
इसके बाद जेपी गोल्फ कोर्स के पास आरटीआई कार्यकर्ता चंद्र मोहन की कार में आग लगने से मौत हो गई थी। 19 जुलाई को यमुना एक्सप्रेसवे पर नितिन रोहिला की कार में भी लगी आग से एक व्यक्ति जलकर मर गया था। गौरतलब है कि वह नितिन था या कोई और इसकी जांच जारी है।