{"_id":"5ad985694f1c1b87098b56fc","slug":"fire-catches-in-pipe-factory-near-kauushambi-metro-station-fire-official-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशांबी मेट्रो स्टेशन के पास पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग में दमकलकर्मी जख्मी, धुएं से भरा आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशांबी मेट्रो स्टेशन के पास पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग में दमकलकर्मी जख्मी, धुएं से भरा आसमान
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
पाइप फैक्ट्री में लगी आग
- फोटो : ani
गाजियाबाद के कौशांबी मेट्रो स्टेशन के पास एक फैक्ट्री में आग लगने से आज सुबह अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री में फैल गई।
गौरतलब है कि आज सुबह करीब 9 बजे कौशांबी मेट्रो स्टेशन से कुछ दूर पर स्थित पाइप फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग से निकले धुएं के गुब्बार ने पूरा आसमान काला कर दिया।
आग लगते ही दमकल विभाग को जानकारी दी गई जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य संभाला। आग बुझाते वक्त एक दमकलकर्मी के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन
हालांकि आग कैसे लगी और कितना नुकसान हुआ इसका अभी पता नहीं चल सका है। आग पर काबू पाने की खबरें भी हैं।

Ghaziabad: Fire broke out in a pipe factory near Kaushambi metro station. More than 12 fire tenders on the spot. 1 fire department official injured. pic.twitter.com/SIbgeQOu1u
— ANI UP (@ANINewsUP) April 20, 2018