फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fire broke out on Ghazipur Landfill site in delhi

गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगी आग, धुआं फैलने से लोगों को सांस लेने में हुई दिक्कत

Mon, 01 Apr 2019 01:30 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 01 Apr 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
fire broke out on Ghazipur Landfill site in delhi
गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगी आग - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर लैंडफिल साइट पर रविवार सुबह आग लग गई। आग शाम होते-होते लैंडफिल साइट के एक बड़े हिस्से में फैल गई। आग से चारों ओर धुआं ही धुआं फैल गया। इसकी वजह से आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। 
विज्ञापन


शाम करीब 6.00 बजे दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लैंडफिल साइट पर धुआं उठना लगातार जारी है। धुएं के कारण एनएच-24 से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी दिक्कत हुई। 
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने बताया कि रविवार को तेज हवा चलने के दौरान लैंडफिल साइट पर आग लग गई। मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन शुरुआत में उसे गंभीरता से नहीं लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम होते-होते आग बढ़ गई और चारों ओर धुआं ही धुआं फैल गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस व दमकल विभाग से आग पर काबू पाने की गुहार लगाई। शाम करीब छह बजे दमकल की 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। 

आग पर काबू पाने के बाद भी कूड़े से लगातार धुआं उठ रहा है। वहीं दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ ही कूड़े में आग की घटनाओं में बढ़ोतरी हो जाती है। उस काबू पाने के लिए दमकल विभाग लगातार प्रयास करता रहता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed