फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire broke out in the slums of Kanchankunj,50 slums burnt to ashes, no casualties

Delhi: कंचनकुंज की झुग्गियों में लगी आग, 50 झुग्गियां खाक, कोई हताहत नहीं

Tue, 10 Sep 2024 08:32 PM IST
नितीश कुमार पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 10 Sep 2024 08:32 PM IST
सार

Delhi: धू-धू कर जलने लगी कंचनकुंज की झुग्गियां मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया बाल बाल बचे लोग 
 

विज्ञापन
Fire broke out in the slums of Kanchankunj,50 slums burnt to ashes, no casualties
कंचनकुंज में जलती झुग्गियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के मदनपुर खाद स्थित कंचनकुंज की झुग्गियों में सोमवर देर रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की ऊंची-ऊंची लपटे उठने लगी तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 12 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन


करीब दो घंटे बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग लगने के बाद झुग्गियों में रखे छोटे एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट होने लगे। झुग्गियों में लोगों ने कबाड़ के छोटे-छोटे गोदाम बनाए हुए थे। उसकी वजह से आग तेजी से भड़की। आग पर काबू पाने के बाद मंगलवार सुबह तक सर्च ऑपरेशन चला।
विज्ञापन


दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि रात करीब 2.30 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि कंचनकुंज की झुग्गियों में भीषण आग लग गई है। फौरन नजदीकी दमकल केंद्रों से वहां गाड़ियां भेजी गई। इस दौरान पुलिस भी वहां पहुंच गए। पुलिस व दमकल कर्मियों ने पहले वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आग पर काबू पाने का काम शुरू हुआ। करीब पौने पांच बजे आग पर काबू पाया जा सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले एक झुग्गी में आग लगी थी। इसके बाद वह धीरे-धीरे बाकी झुग्गियों में भी फैल गई। लोगों को अपना सामान निकालने का मौका भी नहीं मिला। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।


आशंका व्यक्त की जा रही है कि शार्ट सर्किट या बीड़ी-सिगरेट पीने की वजह से वहां आग लगी। कालिंदीकुंज थाना पुलिस आग की सही वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहां रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। आग के बाद से कई परिवारों के सिर से छत छिन गई है। इन लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed