फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire breaks out in Old Delhi s Kinari Bazaar and Bawana factory

Delhi Fire: पुरानी दिल्ली के किनारी बाजार और बवाना की फैक्टरी में लगी आग, नौ झुलसे, तीन की हालत गंभीर

Sun, 12 May 2024 03:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 12 May 2024 03:54 PM IST
सार

बवाना में लगी आग में फैक्टरी में काम करने वाले नौ मजदूर आग से झुलस गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से तीन को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
Fire breaks out in Old Delhi s Kinari Bazaar and Bawana factory
किनारी बाजार की दुकान में लगी आग - फोटो : X: @AHindinews

विस्तार

पारा चढ़ने के साथ ही राजधानी दिल्ली में आग लगने की घटनाओं में इजाफा होना शुरू हो गया है। रविवार को पुरानी दिल्ली के किनारी बाजार और बवाना औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कई घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


बवाना में लगी आग में फैक्टरी में काम करने वाले नौ मजदूर आग से झुलस गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से तीन को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बाकी का इलाज जारी है। सूत्रों का दावा है कि आग लगने के बाद कुछ मजदूरों ने जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों से छलांग भी लगाई। पुलिस इससे इनकार कर रही है।
विज्ञापन


हादसा नंबर-1

बवाना औद्योगिक क्षेत्र के एफ-ब्लॉक में रबड़ की शीट बनाने की फैक्टरी में दोपहर करीब 3.04 बजे आग लगने की सूचना मिली। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 25 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। यहां करीब 250 गज की फैक्टरी में बसमेंट, भूतल, पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल बनी थी। आग बेसमेंट से लगी, जिसने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ज्यादातर मजदूर बिल्डिंग से बाहर निकल गए, लेकिन करीब नौ मजदूर वहां फंस गए। बचाव दल के मौके पर पहुंचने से पहले किसी तरह दूसरे मजदूरों ने उनको निकाला। बाद में सभी को अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हताहतों में कुलदीप (18), बबलू (25) और मस्तराम (20) को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। इन तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं सुरेश (40), घनश्याम (32), राकेश (30), राजकुमार (20), पंकज (20) और संतोष (48) का इलाज महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में चल रहा है। यह सभी मामूली रूप से झुलसे हैं।

बचाव दल मौके पर पहुंचा तो उनको आग पर काबू पाने में खासी दिक्कत हुई। फैक्टरी में ज्वलनशील पदार्थ भारी मात्रा में होने की वजह से आग भड़कती ही जा रही थी। करीब चार घंटे बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। देर शाम को आग पर पूरी तरह से काबू पानी का काम जारी था। फिलहाल वहां कूलिंग का काम जारी था। पुलिस आग की सही वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

हादसा नंबर-2
पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक स्थित किनारी बाजार में रविवार दोपहर करीब 1.08 बजे आग लग गई। सूचना मिलते ही शुरुआत में दमकल की चार गाड़ियों को भेजा गया, लेकिन बाद में इनकी संख्या को 20 कर दिया गया। यहां किनारी बाजार के पाइवालान की दुकान नंबर-2203 में आग लगी थी। देखते ही देखते आग ने दो मंजिला पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया।

किनारी बाजार में ज्यादातर दुकानें गोटा, बेल, पत्ती और सजावटी सामान की दुकानें हैं। यहां ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर भारी मात्रा में कपड़ा रखा हुआ था। दूसरी मंजिल पर टिन शेड डालकर गोदाम बनाया हुआ था। स्थानीय लोगों का कहना है कि दमकल विभाग की गाड़ियां देर से पहुंची, जिसकी वजह से नुकसान ज्यादा हो गया।
वहीं दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बेहद संकरी गली होने की वजह से भीड़ वाले स्थान पर करीब 150 मीटर पाइप जोड़कर किसी तरह इमारत तक पानी पहुंचाया गया। बाद में किसी तरह 7.50 बजे आग पर काबू पाया गया। हादसे के बाद आसपास की कई इमारतों को खाली करा दिया गया।


हादसे के बाद मौके पर काफी अफरा-तफरी का माहौल रहा। जिस इमारत में आग लगी थी वह पूरी तरह जर्जर हो गई। पुलिस का कहना है कि इमारत किसी भी समय जमींदोज हो सकती है। इसकी सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई। दमकल विभाग के करीब 120 से ज्यादा जवानों ने आग पर पाने के लिए ऑपरेशन में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed