फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire broke out in many parts of Delhi fire department of delhi gets 201 calls on Diwali

Delhi Fire: दिवाली पर दिल्ली के कई इलाकों में लगी आग, फायर सर्विस के पास पहुंचे 201 कॉल्स

Tue, 25 Oct 2022 11:04 AM IST
आकाश दुबे पीटीआई
पीटीआई Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 25 Oct 2022 11:04 AM IST
सार

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक इस बार पिछले साल की तुलना में 32 प्रतिशत अधिक आग लगने की सूचनाएं आईं।

विज्ञापन
Fire broke out in many parts of Delhi fire department of delhi gets 201 calls on Diwali
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली में लोगों हर्षोल्लास के साथ दिवाली का पर्व मनाया और पटाखे जलाने पर प्रतिबंध के बावजूद भी आतिशबाजी की, जिसका असर सोमवार रात से ही हवा में बढ़े प्रदूषण के रूप में देखने को मिला। वहीं आतिशबाजी के बीच कई इलाकों में आग लगने की भी घटनाएं सामने आईं हैं। राहत की बात ये है कि अभी तक कहीं भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

विज्ञापन


दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक, दिल्ली में दिवाली के अवसर पर आग की घटनाओं से संबंधित कुल 201 कॉल प्राप्त हुईं, जो पिछले साल की तुलना में 32 प्रतिशत अधिक थीं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, विभाग को 2021 में 152, 2020 में 205, 2019 में 245, 2018 में 271, 2017 में 204, 2016 में 243 और 2015 में 290 कॉलें मिलीं।

विज्ञापन

सोमवार शाम को एक घटना में पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके में एक कपड़ा फैक्टरी में आग लग गई। चार लोगों को कारखाने की तीसरी मंजिल से बचाया गया, जबकि ऑपरेशन में एक दमकलकर्मी को मामूली चोटें आईं। वहीं उत्तर पश्चिमी दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में एक रेस्टोरेंट में भी आग लग गई, रात 8:50 बजे मामले की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

विज्ञापन

इससे पहले दमकल विभाग ने कहा था कि वह एहतियातन रविवार और दिवाली पर शाम पांच बजे से आधी रात तक 22 स्थानों पर दमकल की गाड़ियां तैनात किया जाएगा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी की अध्यक्षता में एक आंतरिक समिति को राष्ट्रीय राजधानी में 50 स्थानों को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया था, जहां मोबाइल दमकल गाड़ियों को तैनात किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed