{"_id":"63fe079755ec5e86c60588b3","slug":"fire-broke-out-in-jnus-chemistry-lab-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"JNU Fire: जेएनयू की कैमिस्ट्री लैब में लगी आग, कोई हताहत नहीं; सिक्योरिटी, शिक्षक और छात्रों ने मिलकर बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JNU Fire: जेएनयू की कैमिस्ट्री लैब में लगी आग, कोई हताहत नहीं; सिक्योरिटी, शिक्षक और छात्रों ने मिलकर बुझाई
Tue, 28 Feb 2023 07:24 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 28 Feb 2023 07:24 PM IST
सार
जेएनयू के छात्रों के मुताबिक, स्कूल ऑफ फिजिकल साइंसेज की केमिस्ट्री लैब में सुबह शार्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। जबकि कुछ दिन पहले एसी में शार्ट सर्किट हुआ था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में मंगलवार को स्कूल ऑफ फिजिकल साइंस की कैमिस्ट्री लैब में शार्ट सर्किट से आग लग गई। समय पर जेएनयू सिक्योरिटी, शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस कैमिस्ट्री लैब में आग लगने की एक हफ्ते में दूसरी घटना है।
विज्ञापन
जेएनयू के छात्रों के मुताबिक, स्कूल ऑफ फिजिकल साइंसेज की केमिस्ट्री लैब में सुबह शार्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। जबकि कुछ दिन पहले एसी में शार्ट सर्किट हुआ था। छात्रों का कहना है कि सुबह के कारण विभाग में सभी छात्र मौजूद थे, लेकिन लैब में पांच से छह छात्र ही थे। जैसे ही आग लगी तो सब बुझाने को दौड़े, लेकिन आग बुझाने के लिए लगे अग्निशमन यंत्र का प्रयोग करना किसी को नहीं आता था। बड़ी मुश्किल से बाद में आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
कुलपति सबसे पहले लैब में आग से निपटने के इंतजाम करें: एबीवीपी
एबीवीपी जेएनयू इकाई के मंत्री विकास पटेल ने कहा कि प्रशासन के लिए छात्रों का जीवन सर्वोपरि होना चाहिए। जिस प्रकार बिना किसी उचित सुरक्षा व्यवस्था के साइंस लैब हैं, उससे आज किसी भी प्रकार का दूसरा और भी अधिक भयावह हादसा हो सकता है। विश्वविद्यालय प्रशासन विज्ञान प्रयोगशालाओं के अलावा अन्य स्थानों पर अग्नि शमन व बचाव के इंतजाम करे। लैब में कहीं फायर अलार्म नहीं था। विश्वविद्यालय प्रशासन से लैब समेत कैंपस में अधिक से अधिक अग्निशमन यंत्र लगाने का आग्रह किया है। इससे पहले 2016 में जेएनयू के ही पर्यावरण विज्ञान संस्थान में रविवार के दिन एक प्रयोगशाला में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। इसमें करोड़ों रुपये की प्रायोगिक उपकरण नष्ट हो गए थे।
विज्ञापन