{"_id":"676f77950ca68165e10f819b","slug":"fire-broke-out-in-jnu-s-godavari-hostel-student-union-president-raised-questions-on-the-university-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"JNU के हॉस्टल में आग: छात्रसंघ अध्यक्ष ने विश्वविद्यालय को घेरा, कहा- छात्रों को मौत के मुंह में धकेल दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JNU के हॉस्टल में आग: छात्रसंघ अध्यक्ष ने विश्वविद्यालय को घेरा, कहा- छात्रों को मौत के मुंह में धकेल दिया
Sat, 28 Dec 2024 09:29 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 28 Dec 2024 09:29 AM IST
सार
जेएनयूएसयू चीफ धनंजय ने कहा कि जेएनयू प्रशासन और कुलपति ने यूनिवर्सिटी के छात्रों को मौत के मुंह में धकेल दिया है। गोदावरी हॉस्टल में लगी आग इसका सबूत है।
विज्ञापन
JNU Fire
- फोटो : X/@sathidhananjay
विस्तार
जेएनयू के गोदावरी हॉस्टल में आग लगने की खबर है। आग लगते ही वहां हड़कंप मच गया। तुरंत सूचना दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जेएनयूएसयू चीफ धनंजय ने इस घटना के लिए छात्रावासों में खराब सुरक्षा उपायों को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
धनंजय ने कहा, 'जेएनयू प्रशासन और कुलपति ने यूनिवर्सिटी के छात्रों को मौत के मुंह में धकेल दिया है। गोदावरी हॉस्टल में लगी आग इसका सबूत है। जेएनयूएसयू ने प्रशासन के समक्ष छात्रावासों की सेफ्टी और रिनोवेशन के बारे में बार-बार चिंता जताई है, लेकिन जवाब हमेशा यही मिलता रहा है कि सरकार पैसा नहीं हीं दे रही है। आरएसएस समर्थित प्रशासन और सरकार ने जेएनयू को बदहाली की स्थिति में पहुंचा दिया है।'
विज्ञापन