Delhi: अलीपुर में बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, उठ रहीं ऊंची-ऊंची लपटें, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार
दिल्ली के अलीपुर इलाके में शुक्रवार को कार्निवल बैंक्वेट हॉल में आग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विस्तार
अलीपुर स्थित कार्निवल बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार दोपहर आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में पूरे पंडाल को चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन पंडाल पूरी तरह से जल गया।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर 1:55 बजे आग लगने की सूचना मिली। घटना के समय पंडाल में कई लोग मौजूद थे, लेकिन आग लगते ही सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। दमकल अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।#WATCH | Fire broke out in Carnival Resort in Delhi's Alipur. Fire tenders rushed to the spot.
विज्ञापन
More details awaited. pic.twitter.com/Z0BmPnr6Yz — ANI (@ANI) May 24, 2024