फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire broke out in a clothes stitching factory in Jafrabad man burnt to death

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: कपड़े की सिलाई करने वाली फैक्टरी में लगी आग, युवक की झुलसकर मौत

Thu, 03 Apr 2025 11:03 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 03 Apr 2025 11:03 PM IST
सार


दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। ऊपर की मंजिल में आग फैलने से रोक दिया गया। कुलिंग का काम करने के बाद दमकल कर्मियों ने इमारत की तलाशी ली। जिसमें भूतल पर युवक का शव मिला। 

विज्ञापन
Fire broke out in a clothes stitching factory in Jafrabad man burnt to death
जाफराबाद में फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के जाफराबाद इलाके में गुरुवार शाम कपड़े की सिलाई करने वाली एक फैक्टरी में आग लग गई। आग में वहां काम कर रहे एक युवक की झुलसकर मौत हो गई। जबकि वहां अन्य लोग आग लगने के बाद वहां से जान बचाकर भागे। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वाले की शिनाख्त जावेद के रूप में हुई है। दमकल की तीन गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि दमकल विभाग को बृहस्पतिवार शाम 6.33 बजे एक इमारत में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजी गई। दमकल अधिकारियों ने पाया कि आग चार मंजिला इमारत के भूतल पर स्थित कपड़े की सिलाई करने वाली एक फैक्टरी में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के बाद वहां काम कर रहे तीन लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। जबकि एक युवक वहां फंस गया। इसके अलावा ऊपर की मंजिल पर रहने वाले लोग आग लगते ही तुरंत छत पर पहुंच गए और दूसरे मकान की छतों से सुरक्षित बाहर निकल गए। धुएं का गुब्बार ऊपर की तरफ फैल रहा था। 

विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। ऊपर की मंजिल में आग फैलने से रोक दिया गया। कुलिंग का काम करने के बाद दमकल कर्मियों ने इमारत की तलाशी ली। जिसमें भूतल पर युवक का शव मिला। छानबीन में पता चला है कि मृत युवक का नाम जावेद है। जांच में पता चला है कि जावेद किसी से मिलने के लिए फैक्टरी में आया था। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed