फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire broke out at Cosmos Hospital in Karkardooma

Delhi Fire: कड़कड़डूमा के अस्पताल में लगी आग, एक की मौत, दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर

Sat, 09 Aug 2025 03:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 09 Aug 2025 03:06 PM IST
सार

दिल्ली में आज शनिवार को आग लगने की खबर सामने आई है। कड़कड़डूमा के कॉसमॉस अस्पताल में आग लगी है। जहां दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग की घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Fire broke out at Cosmos Hospital in Karkardooma
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली में आज शनिवार को आग लगने की खबर सामने आई है। कड़कड़डूमा के कॉसमॉस अस्पताल में आग लगी है। जहां दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग की घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 10 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों में से सात को आनंद विहार अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है, जबकि तीन अन्य को मामूली चोटें आई हैं। आग लगने की जानकारी होने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुँचीं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में एक की मौत 
अग्निशमन अधिकारी अशोक कुमार जायसवाल ने बताया कि दिल्ली अग्निशमन सेवा के नियंत्रण कक्ष को दोपहर करीब 12.20 बजे सूचना मिली कि कॉसमॉस अस्पताल में आग लग गई है। चार से पांच टीमें मौके पर पहुंचीं। आग सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर पर स्थित सर्वर रूम में लगी। 11 लोगों को बचा लिया गया है और एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed