फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire broke out after explosion in a snacks factory, four workers injured

Delhi Fire: नमकीन बनाने की फैक्टरी में धमाके के बाद लगी आग, सात कर्मचारी घायल; दमकल विभाग की टीम ने पाया काबू

Sun, 29 Dec 2024 03:17 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 29 Dec 2024 03:17 AM IST
सार

हादसे में वहां काम कर रहे सात मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Fire broke out after explosion in a snacks factory, four workers injured
Delhi Fire - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नजफगढ़ के नंगली औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह नमकीन बिस्कुट बनाने वाली एक फैक्टरी में जोरदार धमाके के बाद आग लग गई। हादसे में वहां काम कर रहे सात मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना के समय मजदूर भूतल पर ओवन में बिस्कुट पका रहे थे। ओवन में गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी दौरान पाइप फटने से गैस का रिसाव होने के बाद सिलिंडर में धमाका हो गया। घायल मजदूरों की पहचान चंदन (22), जयपाल (40), वासुदेव (50), शिवम (23), अमित (35) अमित सिंह (26) और विश्वनाथ (55) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची दमकल की 17 गाड़ियों ने आठ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। 
विज्ञापन


दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि शनिवार सुबह 8.17 बजे दमकल विभाग को नंगली औद्योगिक क्षेत्र स्थित नमकीन बिस्कुट बनाने वाली एक फैक्टरी में आग लगने और इसमें कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही नजफगढ़ व आस पास के फायर स्टेशनों से पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। तब तक स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को डीडीयू अस्पताल ले जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल कर्मियों ने देखा कि भूतल पर धुएं का गुब्बार भरा हुआ है और आग पहली मंजिल पर भी फैल चुकी थी। दमकल कर्मी तुरंत आग बुझाने में जुट गए। दमकल अधिकारी ने बताया कि एक हजार गज में बनी फैक्टरी में भूतल के ऊपर एक मंजिल बनी हुई है। इसके साथ छत पर टीन शेड डाला गया है। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल अधिकारी ने आग को मध्यम दर्जे का घोषित कर 12 और दमकल की गाड़ियोें को मौके पर बुला लिया। करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। 

अचानक हुआ धमाका, आंखों के सामने छाया अंधेरा 
हादसे में घायल जयपाल ने बताया कि वह मूलत: बिजनौर यूपी का रहने वाले हैं। वह फैक्टरी में पिछले आठ साल से काम कर रहे हैं। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। वह फैक्टरी की ऊपरी मंजिल पर रहते हैं। सुबह आठ बजे वह फैक्टरी के भूतल पर पहुंचे और काम शुरू करने से पहले कपड़े बदल रहे थे। इसी दौरान जोरदार धमाका हुआ और उनके आंखों के सामने अंधेरा छा गया। भूतल पर चारों तरफ धुआं फैल गया और चीख पुकार मच गई। उन्होंने देखा कि उनके हाथ पैर से खून निकल रहा था। वह तुरंत फैक्टरी से बाहर निकलकर शोर मचाया और आस पास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। घटना के पहले भूतल पर गैस की दुर्गंध आ रही थी। 

नहीं थे आग से बचाव के इंतजाम  
फैक्टरी में धमाके में हुए घायल मजदूरों ने बताया कि फैक्टरी में सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए गए थे। यहां आग बुझाने के उपकरण भी नहीं थे। घटना में घायल अमित के चाचा राजू ने बताया कि उसका भतीजा झुलस गया है, वहीं उनके हाथ पैर में चोट लगी है। उन्होंने बताया कि वह मूलत: बिहार के रहने वाले हैं। वह फैक्टरी में पिछले नौ साल के काम करते हैं। उनके साथ ही उनका भतीजा अमित भी काम करता था। वहीं घायल विश्वनाथ के परिजनों ने फैक्टरी मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
 

फर्नीचर के गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं 

कीर्ति नगर क्षेत्र में शनिवार सुबह फर्नीचर के गोदाम में आग लग गई। दमकल की नौ गाड़ियों से करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दमकल अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 10.50 बजे कीर्ति नगर स्थित एक गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। तब तक आग तीन मंजिला इमारत में लगी थी।

आग बेसमेंट से शुरू हुई और भूतल पर पहुंच गई। बेसमेंट में फर्नीचर का गोदाम था। दमकल कर्मियों ने छह अन्य गाड़ियों को मौके पर बुला लिया। दोपहर करीब 3.30 बजे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। 

जेएनयू हॉस्टल में आग लगी, छात्रों ने प्रशासन पर लगाया आरोप

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के गोदावरी छात्रावास में आग लग गई। दमकल की गाड़ी ने थोड़ी देर में आग पर काबू पा लिया। इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) की ओर से साझा किए गए वीडियो में इलेक्ट्रिकल पैनल बोर्ड से आग की लपटें और धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने बताया कि शुक्रवार रात को एयर कंडीशनिंग यूनिट में आग लग गई। उन्हें रात को 10.18 बजे सूचना मिली। डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि एक दमकल गाड़ी को मौके पर भेजा गया जिसने 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। जेएनयू की कुलपति शांति श्री धुलीपुड़ी पंडित ने कहा कि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed