फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire broke in rubber factory

रबड़ फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का माल स्वाहा

Sat, 12 Apr 2014 11:44 AM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 12 Apr 2014 11:44 AM IST
विज्ञापन
Fire broke in rubber factory

फरीदाबाद के थाना शहर बल्लभगढ़ की रघुबीर कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक रबड़ फैक्ट्री के गोदाम में आग लग गई।

विज्ञापन


देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। इससे लाखों का माल जलकर खाक हो गया। मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां पहुंची और तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सेक्टर-9 निवासी अनिल कुमार गुप्ता का रघुबीर कॉलोनी में रबड़ के पार्ट्स बनाने का कारखाना है। बगल में ही गोदाम बना हुआ है। जहां तैयार व कच्चा माल रखे जाते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर मजदूर वहां काम कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने गोदाम से धुंआ उठता देखा। कर्मचारियों ने जब गोदाम में जाकर देखा, तो वहां रबड़ के स्क्रैप में आग लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक दमकल की गाड़ियां पहुंची तब तक आग ने भयंकर रूप ले लिया। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें दिखाई देने लगीं।

इस दौरान आग ने आसपास की दो इमारतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed