{"_id":"5cf28813bdec22074c263cd7","slug":"fire-breaks-out-on-the-second-floor-of-ndmc-building-at-connaught-place-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनॉट प्लेस स्थित एनडीएमसी बिल्डिंग में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनॉट प्लेस स्थित एनडीएमसी बिल्डिंग में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
Sat, 01 Jun 2019 07:43 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 01 Jun 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
एनडीएमसी में आग बुझाते दमकलकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनॉट प्लेस स्थित एनडीएमसी बिल्डिंग में दूसरी मंजिल पर शनिवार शाम आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। करीब 20 मिनट बाद ही आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अलबत्ता आग से दूसरी मंजिल पर रखा कुछ सामान जल गया। पुलिस मामला दर्ज कर आग के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शुरुआती जांच के बाद शार्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम करीब 6:36 बजे आग लगने की सूचना मिलने पर हाईड्रोलिंक क्रेन समेत चार और गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। शनिवार को छुट्टी होने के कारण बिल्डिंग में कोई मौजूद नहीं था। ऐसे में दमकल विभाग ने करीब 20 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया। दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है जहां आग लगी थी वहां कमांड कंट्रोल सेंटर, सोशल स्टेशन और आरटीआई के दफ्तर मौजूद हैं।
विज्ञापन