Delhi Fire: भारतीय रिजर्व बैंक की इमारत की छत पर लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां
नई दिल्ली के संसद मार्ग पर स्थित भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की इमारत में मंगलवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दोपहर एक बजकर पांच मिनट पर इमारत की छत पर लगे सौर ऊर्जा पैनल में आग लगने के संबंध में सूचना मिली। आग पर 15 मिनट में काबू पा लिया गया। इस आग से किसी के हताहत होने के समाचार नहीं है।
VIDEO | Delhi: Fire breaks out in Solar MCB box at Reserve Bank of India building roof. Fire tenders at the spot. More details are awaited. #Fire #DelhiNews
विज्ञापन
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/jmjRqqPJNzविज्ञापन विज्ञापन— Press Trust of India (@PTI_News) May 5, 2026