{"_id":"6665970169ca1031040ba081","slug":"fire-breaks-out-in-mystery-rooms-game-zone-in-connaught-place-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Fire: कनाट प्लेस के मिस्ट्री रूम गेमिंग जोन में लगी आग, कुछ बच्चे अंदर थे मौजूद, सुरक्षित निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Fire: कनाट प्लेस के मिस्ट्री रूम गेमिंग जोन में लगी आग, कुछ बच्चे अंदर थे मौजूद, सुरक्षित निकाले
Sun, 09 Jun 2024 05:21 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:21 PM IST
सार
हादसे के समय मिस्ट्री बॉक्स में पांच-छह बच्चों के अलावा वहां का स्टाफ मौजूद था। स्टाफ ने समय रहते बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जाहिर की जा रही है।
विज्ञापन
मिस्ट्री रूम्स गेम जोन में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुजरात के गेमिंग जोन में आग लगने से हुए बड़े हादसे को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि रविवार को दिल्ली के कनाॅट प्लेस के एक गेमिंग जोन में आग लग गई। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को पसीने जरूर छूट गए। दरअसल आग गेमिंग जोन के मिस्ट्री बॉक्स (भूल-भुलैया) में लगी थी। करीब 50 गज के एरिया में बने भूल-भुलैया में दमकल कर्मी खूब गच्चा खाते रहे। एक जगह आग बुझाते तो दूसरी जगह भड़क जाती। यहां तक पहली मंजिल पर आग लगी होने के बावजूद दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के लिए स्काई लिफ्ट वाली गाड़ी मंगा ली। बाद में करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
रविवार दोपहर करीब 3.21 बजे आग कनाट प्लेस के एम-ब्लॉक, एम-94, पहली मंजिल, मिस्ट्री रूम गेमिंग जोन में लगी। आग लगते ही वहां अफरी-तफरी मच गई। मिस्ट्री बॉक्स एक छोटा सा भूल-भुलैया बनाया गया है। इसमें दो कमरे मौजूद हैं। परिवार बच्चों को लेकर यहां आते हैं। रविवार को भी यहां पर कई परिवार मौजूद थे। आग लगते ही सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब 6.35 बजे आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों का कहना था कि इतना छोटा सा एरिया होने के बावजूद उनको खासी मशक्कत करना पड़ी। हादसे के समय मिस्ट्री बॉक्स में पांच-छह बच्चों के अलावा वहां का स्टाफ मौजूद था। स्टाफ ने समय रहते बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जाहिर की जा रही है।
विज्ञापन