{"_id":"5d7a55c58ebc3e93c734b08a","slug":"fire-breaks-out-in-hindu-rao-hospital-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: हिन्दू राव अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: हिन्दू राव अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, मची अफरातफरी
Thu, 12 Sep 2019 07:57 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 12 Sep 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
हिन्दू राव अस्पताल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में बृहस्पतिवार को आग लगने से भगदड़ मच गई। आनन-फानन में मरीज और तीमारदार अस्पताल से बाहर की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
अस्पताल परिसर के ब्लॉक में धुआं भी काफी होने लगा। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझने के बाद लोगों ने चैन की सांस ली।
बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 8 बजे अस्पताल के ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। धुआं देखकर सुरक्षा गार्डों ने प्रबंधन को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
घटना में जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। वहीं नगर निगम और अस्पताल प्रबंधन की ओर से भी घटना पर आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई।