फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire breaks out in grocery store, couple dies of suffocation

Delhi NCR News: शाहजहांपुर के ध्यानार्थ किराने की दुकान में लगी आग, दम घुटने से दंपती की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
-मुंडका के टिकरी कलां की घटना, शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका
विज्ञापन

-शटर में करंट आने के चलते बाहर निकल नहीं पाए, दो घंटे बाद आग पर पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुंडका के टिकरी कलां इलाके में शुक्रवार की रात किराने की दुकान में आग लगने से एक दंपती की दम घुटने से मौत हो गई। आशंका है कि शॉर्ट-सर्किट से आग लगी और चिंगारी दुकान में लटके प्लास्टिक के पैकेट में लगी और आग ने भयंकर रूप ले लिया। इतना ही नहीं दुकान के शटर में भी करंट आ गया, जिससे माना जा रहा कि दंपती बाहर नहीं निकल नहीं सके और दोनों का दम घुट गया। मृतकों की शिनाख्त 31 साल के विनीत और 29 साल की रेणु के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
मूलत: शाहजहांपुर यूपी निवासी विनीत अपनी पत्नी रेणु, आठ और दस साल के दो बच्चे और मां के साथ टिकरी कलां के लेखराम पार्क में रहते थे। उन्होंने दो कमरे किराये पर लिए थे। एक कमरे में दुकान और दूसरे कमरे में उनकी मां और बच्चे रहते थे। दंपती दुकान में ही सोते थे। ऊपर की मंजिल के एक कमरे में रेणु की बहन अलका अपने पति के साथ किराये पर रहती थी।
विज्ञापन

अलका ने बताया कि रात में अचानक भूतल से धुआं दिखने पर वह भागकर नीचे आई। उसने देखा कि दुकान में आग लगी है और उसकी बहन-बहनोई अंदर ही फंसे हैं। उसने शोर मचाया तो लोग जुटे और शटर खोलने का प्रयास किया, लेकिन शटर में करंट की वजह से कोई उसे खोल नहीं पाया। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची और लकड़ी से शटर को उठाकर दंपती को बाहर निकाला और उन्हें पास के अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे दुकान के पास में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को पड़ोस की एक दुकान से धुआं निकलने की जानकारी दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि किराना के दुकान का शटर नीचे गिरा है और अंदर काफी धुआं भरा है। पुलिस को पता चला कि शटर में करंट है। पुलिस ने लकड़ी के लट्ठे की मदद से शटर को खोलकर दंपती को अचेत अवस्था में बाहर निकाला और तुरंत उन्हें बहादुरगढ़ के ऑस्कर अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पता चला कि दुकान के काउंटर के पास शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। टीम ने वहां छानबीन करने के बाद साक्ष्य हासिल किए। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
डेढ़ लाख का लोन लेकर पत्नी के लिए खोली थी दुकान
रेणु की बहन अलका ने बताया कि उसकी बहन का परिवार यहां पर 11 साल से किराये पर रहता था। जीजा विनीत इलाके के एक मेडिकल उपकरण बनाने वाली फैक्टरी में काम करते थे। बहन रेणु फैक्टरी में सिलाई करती थी। रेणु का एक्सीडेंट में पैर टूट गया था। जिसके बाद वह सिलाई नहीं कर पा रही थी। विनीत ने एक साल पहले डेढ़ लाख का लोन लेकर पत्नी के लिए किराने की दुकान खोली थी। रेणु ही दुकान चलाती थी।

दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

दमकल विभाग के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 8.58 बजे आग की सूचना मिली। मौके पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने 10.15 बजे आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article