{"_id":"5d29721d8ebc3e6cde2373a2","slug":"fire-breaks-out-in-delhi-factory-26-fire-tenders-rushed-on-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: रबर फैक्ट्री में आग लगने से तीन की मौत, मौके पर दमकल की 30 गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: रबर फैक्ट्री में आग लगने से तीन की मौत, मौके पर दमकल की 30 गाड़ियां
Sat, 13 Jul 2019 09:25 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Sat, 13 Jul 2019 09:25 PM IST
विज्ञापन
रबर फैक्ट्री में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र की एक रबर फैक्ट्री में शनिवार सुबह अचानक आग लगने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और पांच लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं। घटना के बाद पूरी फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
सुबह करीब साढ़े नौ बजे सूचना मिलते ही दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। खबर है कि फैक्ट्री के मालिक का नाम नईम है। फैक्ट्री में रबर और स्टेशनरी के सामानों का काम होता था। आग में झुलसने के कारण फैक्ट्री में काम करने वाली दो महिलाओं और एक युवक को अस्पताल ले जाया गया था, जहां तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
#UPDATE Three people dead after fire broke out in a rubber factory in Jhilmil area. #Delhi https://t.co/CjbMmDNqax
— ANI (@ANI) July 13, 2019