{"_id":"5915e3ba4f1c1b1d68852239","slug":"fire-breaks-out-in-comesum-restaurant-in-nizamuddin-railway-station-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":" निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास कमसम रेस्टोरेंट में लगी आग, कोई हताहत नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास कमसम रेस्टोरेंट में लगी आग, कोई हताहत नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 12 May 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास स्थित कमसम रेस्टोरेंट में शुक्रवार रात अचानक आग लग गयी। आग लगते ही दमकल की सात गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई। लेकिन इससे पूर्व रेलवे पुलिस वहां पहुंचकर कई सिलेंडरों को बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
आग से भूतल और प्रथम तल जलकर राख हो गया। आग में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात सवा आठ बजे पुलिस व दमकल विभाग को कमसम रेस्टोरेंट में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही निजामुद्दीन रेलवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
Delhi: Fire breaks out in Comesum restaurant in Nizamuddin, 5 fire tenders at the spot
— ANI (@ANI_news) May 12, 2017
विज्ञापन
साथ ही पुलिस ने भूतल में रखे कई गैस सिलेंडरों को बाहर किया। कुछ ही देर में आग भूतल से शुरू होकर पहली मंजिल पर फैल गयी।
सूचना मिलते ही दमकल की सात गाडिय़ां मौके पर पहुंच गयी और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस आग से हुए नुकसान का आकलन कर रही है।