{"_id":"6a259979c2e7aa4eda00822d","slug":"fire-breaks-out-in-a-shop-in-gandhi-nagar-and-the-scanning-room-of-karkardooma-court-people-have-a-narrow-escape-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-139926-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गांधी नगर की दुकान और कड़कड़डूमा कोर्ट के स्कैनिंग रूम में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गांधी नगर की दुकान और कड़कड़डूमा कोर्ट के स्कैनिंग रूम में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली के दो अलग-अलग जगहों पर लगी थी आग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के दो अलग-अलग जगहों पर आग लग गई। पहली घटना गांधी नगर इलाके में एक कपड़े की इलास्टिक बनाने की दुकान और दूसरी घटना कड़कड़डूमा कोर्ट के स्कैनिंग रूम में हुई। गनीमत रही कि दमकल विभाग के कर्मियों ने मुस्तैदी से दोनों ही जगहों पर समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
दमकल विभाग के मुताबिक शनिवार रात 9.08 बजे गांधी नगर स्थित नेहरू गली में दुकान संख्या 9/6525 के भूतल पर आग लगने की जानकारी मिली। दुकान में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और इलास्टिक बैंड रखे हुए थे, जिससे आग तेजी से फैलने लगी। सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल की टीम ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। आग बहुमंजिला इमारत में मौजूद दुकान में लगी थी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद रात 9.45 बजे आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन लाखों का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
वहीं दूसरी घटना में रविवार तड़के 5.22 बजे कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर की दूसरी मंजिल पर स्थित स्कैनिंग रूम में आग लगने की जानकारी मिली। कोर्ट परिसर की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने सुबह करीब 5.50 बजे ही आग पर काबू पा लिया। राहत की बात है कि इसमें कोई भी व्यक्ति घायल या हताहत नहीं हुआ है।