{"_id":"6ae455302ba28e9f5b0add15","slug":"fire-breaks-out-in-a-house-in-jahangirpuri-delhi-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: जहांगीरपुरी में एक घर में लगी आग, दमकल विभाग की टीमें नियंत्रण पाने में जुटीं, एक कर्मचारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: जहांगीरपुरी में एक घर में लगी आग, दमकल विभाग की टीमें नियंत्रण पाने में जुटीं, एक कर्मचारी घायल
Fri, 30 Oct 2026 02:00 PM IST
Akash Dubey
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: Akash Dubey
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:00 PM IST
विज्ञापन
घर में लगी आग
- फोटो : पीटीआई
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शुक्रवार को एक मकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली अग्निशमन विभाग के अनुसार, सुबह करीब 11:23 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन
आग बुझाने के दौरान मकान में सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में आने से एक दमकलकर्मी घायल हो गया। घायल दमकलकर्मी को इलाज के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत और चोटों की गंभीरता के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन
दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है तथा दमकल विभाग की ओर से आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
VIDEO | Delhi: Fire breaks out at house in Jahangirpuri; firefighter injured. Efforts underway to control the blaze. #DelhiNews #Fire #Jahangirpuri (Full video available on PTI Videos -ptivideos.com) https://t.co/ugasnADH4r
— Press Trust of India (@PTI_News) October 30, 2026