फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire breaks out due to gas leakage

गैस रिसाव से घर में लगी आग, एक की मौत

Sat, 03 May 2014 07:32 PM IST
Updated Sat, 03 May 2014 07:32 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out due to gas leakage

गुड़गांव के मोलाहेड़ा के रहने वाले रणविजय सिंह ने कभी नहीं सोचा होगा कि उसकी एक लापरवाही से इतना बड़ा हादसा हो जाएगा और उसके पास पछताने के सिवा और कुछ न होगा।

विज्ञापन


मोलाहेड़ा गांव में बीती रात आग लगने से एक परिवार के तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। हादसा घर में गैस रिसाव के चलते हुआ।

ये हादसा शायद टल सकता था अगर रणविजय वक्त रहते गैस की आ रही बदबू से सतर्क होकर लाइटर जलाने की गलती न करता।

बच्चों के लिए नाश्ता बनाने गया था रणविजय

Fire breaks out due to gas leakage

बिहार के अगनौर निवासी रणविजय सिंह (32) अपनी पत्नी व बेटे सोनू (10) व बेटी दुर्गा (7) के साथ गांव मोलाहेड़ा गांव में किराये पर रहता था। वह और उसकी पत्नी निजी कंपनी में काम करते थे।

बीती रात रणविजय अपने घर पहुंचा। बच्चों को भूख लगने पर जब वह नाश्ता बनाने के लिए गैस स्टोव के पास गया तो उसे गैस की बदबू आई। जैसे ही उसने लाइटर जलाई आग लग गई।

देखते ही देखते पूरे कमरे में आग फैल गई। जिसमें उसका दस साल का बेटा सोनू और बेटी दुर्गा समेत तीनों चपेट में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटा सोनू की हो गई मौत

Fire breaks out due to gas leakage

आग लगने के बाद घर से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आग देख लोगों ने तुरंत मदद का प्रयास किया। जबतक लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उन तीनों को बाहर निकाला तीनों बुरी तरह झुलस गए।

इसके बाद तीनों को घायल अवस्था में शिवा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दस वर्षीय सोनू को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों बाप-बेटी की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। सूचना के बाद पालम विहार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

मामले की जांच कर रहे एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि जांच में घर में रखे सिलेंडर में गैस लीकेज की बात सामने आई है जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed