फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire breaks out at plastic factory, no casualties

Delhi NCR News: प्लास्टिक की फैक्टरी में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
-नरेला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है फैक्टरी, पांच दमकल की गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर पाया काबू
विज्ञापन

छत पर रखे प्लास्टिक कबाड़ में लगी थी आग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नरेला औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार दोपहर दो मंजिला प्लास्टिक फैक्टरी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और अन्य मंजिलों में फैल गई। उस समय फैक्टरी में कई लोग मौजूद थे। आग लगते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लेकिन समय रहते सभी लोग बाहर निकल गए। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

दमकल विभाग के अनुसार, शनिवार दोपहर 12.20 बजे दमकल विभाग को नरेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक प्लास्टिक फैक्टरी में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने पाया कि आग फैक्टरी की छत पर लगी थी। जांच में पता चला कि फैक्टरी में प्लास्टिक का काम होता था और इसके कूड़ा को छत पर जमा किया गया था। जिसमें आग लगी थी। प्लास्टिक सामान होने की वजह से आग तेजी से फैल गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही फैक्टरी में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि समय रहते वह बाहर निकल गए। दमकल कर्मियों ने तुरंत राहत बचाव का काम शुरू किया और एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article