{"_id":"6a2add1714ecfebbd70b3d12","slug":"fire-breaks-out-at-girls-pg-fire-tenders-struggle-to-reach-the-site-due-to-narrow-access-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-140518-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गर्ल्स पीजी में लगी आग, रास्ता संकरा होने से दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में हुई मशक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गर्ल्स पीजी में लगी आग, रास्ता संकरा होने से दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में हुई मशक्कत
विज्ञापन
-उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी-घंटा घर स्थित चार मंजिला पीजी की चौथी मंजिल पर लगी थी आग
-दमकल की चार गाड़ियों ने करीब ढाई घंअे में आग पर काबू पाया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी-घंटाघर स्थित एक गर्ल्स पीजी में बृहस्पतिवार शाम अचानक लग गई है। देखते ही देखते चौथी मंजिल स्थित फ्लोर से आग की ऊंची-ऊंची लपटे उठने लगी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। खबर मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। गनीमत यह रही कि आग लगते ही इमारत में मौजूद सभी लड़कियां तुरंत सुरक्षित बाहर आ गईं। बाद में करीब ढाई घंटे बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
दमकल विभाग के पीआरओ राजेंद्र अटवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब 4.39 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि सी-ब्लॉक, केदार बिल्डिंग में आग लग गई है। खबर मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा। यहां करीब 80 बज के प्लॉट पर चार मंजिला पीजी बना हुआ है। यहां हर फ्लोर पर तीन रूम बने हुए हैं। हर रूम में एक या दो लड़कियां पीजी में रहती हैं। आग यहां इमारत की चौथी मंजिल पर लगी थी। केदार बिल्डिंग तक आने वाला रास्ता बेहद संकरा था। ऐसे में मेन रोड पर गाड़ियां खड़ी़ करने के बाद करीब 150 मीटर हौज पाइप जोड़ा गया। इसके बाद करीब ढाई घंट में किसी तरह आग पर काबू पाया गया।