{"_id":"6a2ad292a5934a48a80b7248","slug":"fire-breaks-out-at-factory-in-mayapuri-industrial-area-part-of-building-collapses-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-140477-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मायापुरी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी में लगी आग, इमारत का कुछ हिस्सा ढहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मायापुरी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी में लगी आग, इमारत का कुछ हिस्सा ढहा
विज्ञापन
-दमकल की 20 गाड़ियों ने करीब तीन घंटे में आग पर पाया काबू
-कोई हताहत नहीं, आग लगने के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में बृहस्पतिवार सुबह एक फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी में वॉश बेसिन बनाने और पैकेजिंग का काम होता था। आग लगते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। फैक्टरी में मौजूद कर्मचारी तुरंत बाहर निकल गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत और बचाव अभियान शुरू किया। आग बुझाने के दौरान फैक्टरी की पहली और दूसरी मंजिल का कुछ हिस्सा ढह गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
दमकल विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह करीब 11.17 बजे दमकल विभाग को मायापुरी औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 के बी ब्लॉक में एक फैक्टरी में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही दमकल की शुरुआती टीम मौके पर पहुंची, जिसमें पांच दमकल की गाड़ियां थीं। दमकल अधिकारियों ने पाया कि जिस इमारत में आग लगी है, वह पांच सौ गज में बेसमेंट, भूतल और ऊपर दो मंजिल बनी थी। इसमें कुछ हिस्सा स्थायी और कुछ हिस्सा अस्थायी निर्माण का था। जांच में पता चला कि इमारत के भूतल पर बर्तन धोने का वॉश बेसिन बनाने और ऊपर की मंजिल पर पैकेजिंग का काम होता था। आग ऊपर की मंजिल तक फैल गई थी। दमकल अधिकारियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। साथ ही दमकल की अतिरिक्त गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। दोपहर तक दमकल की 18 गाड़ियां को मौके पर बुला ली गई। आग बुझाने के दौरान पानी की बौछार की वजह से पहली और दूसरी मंजिल का कुछ हिस्सा ढह गया। दमकल कर्मियों ने इमारत को चारों तरफ से घेरकर आग बुझाने का काम शुरू किया और करीब 2.20 बजे आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। दमकल अधिकारी ने बताया कि इमारत की स्थिति खतरनाक बनी हुई है और ढांचे की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।