{"_id":"6a1aee4e81d94dd9860df6cc","slug":"fire-breaks-out-at-cooler-factory-nine-people-trapped-inside-rescued-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-138658-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कूलर बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, इमारत में फंसे नौ लोगों को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कूलर बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, इमारत में फंसे नौ लोगों को सुरक्षित निकाला
विज्ञापन
-बवाना इलाके में देर रात लगी थी आग, आग में कोई हताहत नहीं
-दमकल कर्मियों ने सवा घंटे में आग पर पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
बवाना इलाके में शुक्रवार की देर रात कूलर बनाने वाली एक फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी में भारी मात्रा में रखे सामान की वजह से आग तेजी से फैली और तीन मंजिला इमारत को अपने चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों को पता चला कि कुछ लोग ऊपर की मंजिल में फंसे हैं। उन्होंने सीढ़ी लगाकर नौ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। इसके बाद दमकल कर्मियों ने सवा घंटे में आग पर काबू पाया।
शुक्रवार तड़के 3.16 बजे दमकल विभाग को बवाना के सेक्टर-5 स्थित डीएसआईएससी की एक कूलर बनाने की फैक्टरी में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने देखा कि आग तीन मंजिला इमारत के बेसमेंट और भूतल पर लगी थी और आग की तेज लपटें निकल रही थी। पूरी इमारत में धुआं फैल गया था। दमकल कर्मियों को पता चला कि ऊपर की मंजिल में काफी लोग फंसे हुए हैं। दमकल कर्मियों ने तुरंत सीढि़यां लगाकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
दमकल अधिकारी ने बताया कि बेसमेंट और भूतल पर भारी मात्रा में हनीकॉम्ब पैड होने की वजह से आग तेजी से फैली। भूतल पर खड़ी एक बाइक में भी आग लग गई थी। दमकल कर्मियों ने आग की भयावहता को देखते हुए तीन अन्य गाड़ियों को मौके पर बुला लिया। दमकल कर्मियों ने करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग में कोई हताहत नहीं हुआ। शुरुआती जांच के बाद आग बेसमेंट में शॉट सर्किट से लगने की आशंका जताई गई। बवाना थाना पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।