फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire breaks out at an operation theatre in AIIMS

दिल्ली एम्स के ट्रामा सेंटर में लगी आग, दमकल की 24 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया

Sun, 24 Mar 2019 06:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 24 Mar 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at an operation theatre in AIIMS
एम्स में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रामा सेंटर में रविवार शाम 6.18 बजे आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बेसमेंट में बने ऑपरेशन थिएटर में लगी आग से देखते ही देखते ट्रामा सेंटर की इमारत में धुंआ फैल गया। पुलिस के अलावा दमकल की 24 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 8.40 बजे आग पर काबू पा लिया। इस बीच अस्पताल प्रशासन, सिक्योरिटी पुलिस व मरीजों के तिमारदारों ने मिलकर भूतल पर स्थित एमरेजेंसी में और पहली मंजिल पर फंसे करीब 50 मरीजों को ऑक्सीजन मॉस्क लगाकर अस्पताल की दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दमकल विभाग को सूचना मिली कि एम्स के ट्रामा सेंटर के बेसमेंट में आग लग गई है। शुरुआत में दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, लेकिन आग की भयावता को देखते ही आसपास के अन्य फायर स्टेशनों से दमकल की और गाड़ियों को बुला लिया गया। आग लगते ही फैले धुंए से चोरों और अफरा-तफरी मच गई। मरीज और तीमारदार चिल्लाने लगे। दमकलकर्मी ऑक्सीजन मॉक्स और सिलेंडर लेकर अंदर दाखिल हुए। अस्पताल प्रशासन व दमकल कर्मियों ने स्ट्रेचर, बैड व कुछ मरीजों को पैदल ही बराबर वाली दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट करना शुरू कर दिया। इस प्रकार 50 से अधिक मरीजों को दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन


दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग ट्रामा सेंटर के बेसमेंट में ही लगी थी, लेकिन उसका धुंआ ग्राउंड फ्लोर व पहली मंजिल तक पहुंच रहा था। इसलिए एहतियात के तौर पर मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया। बेसमेंट में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए लगाया गया एक पाइप भी लीक मिला, जिसकी फौरन मरम्मत कर दी गई। उसकी वजह से भी आग को फैलने में मदद मिल रही थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना था कि बेसमेंट की ओ-टी में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। आग किस जगह और कैसे लगी, इसकी छानबीन की जा रही है। चीफ फायर ऑफिसर अतुल गर्ग ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। बेसमेंट में धुंआ भरा होने के कारण उसे निकलने में टाइम लग रहा है। वहीं, एम्स प्रशासन ने भी एक जांच कमेटी बना दी जो आग लगने के कारणों की जांच करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed