फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire breaks out at AIIMS-Delhi Seven fire Tender brought it under control

Delhi AIIMS Fire: दिल्ली एम्स में लगी आग, सात दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, कोई हताहत नहीं

Thu, 04 Jan 2024 11:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Jan 2024 11:33 AM IST
सार

दिल्ली एम्स में बुधवार तड़के आग लग गई। सात दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। अस्पताल की दूसरी मंजिल पर शिक्षण ब्लॉक में निदेशक कार्यालय के अंदर आग लगी थी। आग में कुछ फाइलें और कार्यालय रिकॉर्ड जल गए हैं।

विज्ञापन
Fire breaks out at AIIMS-Delhi Seven fire Tender brought it under control
Fire breaks out at AIIMS - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(AIIMS) में गुरुवार सुबह आग लग गई। गनीमत यह रही कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने की वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सुबह 5.59 बजे एक कॉल आई। सात दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। सुबह छह बजकर 20 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, आग अस्पताल की दूसरी मंजिल पर शिक्षण ब्लॉक में निदेशक कार्यालय के अंदर लगी थी।
विज्ञापन


डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि कुछ फाइलें, कार्यालय रिकॉर्ड, एक रेफ्रिजरेटर और कार्यालय फर्नीचर आग में जल गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed