केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दो की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में मंगलवार दिन में आग लग गई। केमिकल फैक्ट्री होने के कारण देखते ही देखते इस आग ने भयंकर रूप ले लिया।
आग इतनी ज्यादा भीषण थी कि आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागने लगे।
जैसे तैसे फैक्ट्री में मौजूद लोगों ने अपनी जान बचाई लेकिन इसी अफरातफरी में दो लोग फंस गए और उनकी जान चली गई।
मौके पर पहुंची 10 फायर ब्रिगेड
हापुड़ में मेरठ रोड पर स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में मंगलवार दिन में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही दमकल की दस गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग इतनी भीषण थी कि दमकल की कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
काफी जद्दोजहद के बाद दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में सफल हुए। कई कोशिशों के बाद भी फैक्ट्री की आग में फंसे दो लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी।