{"_id":"4762247fe3abf338da99d520172d24bc","slug":"fire-at-iit-delhi-campus-no-casualities","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली आईआईटी की केमिस्ट्री लैब में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली आईआईटी की केमिस्ट्री लैब में लगी आग
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 25 Feb 2014 11:14 AM IST
विज्ञापन
हौजखास स्थित आईआईटी की केमिस्ट्री लैब में सोमवार सुबह आग लग गई। आग लगने से आईआईटी कैंपस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
लैब में आग लगने का कारण केमिकल रिएक्शन माना जा रहा है। इस घटना के कुछ समय बाद आईआईटी कैंपस में ही एक पेड़ के नीचे खड़ी मारुति एस्टीम कार में भी आग लग गई।
विज्ञापन
दोनों ही घटनाओं में किसी के हताहत होने के समाचार नहीं है। वसंत विहार थाना पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।
आईआईटी में लगी आग, गैलरी देखिए
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे ब्लाक-5 की तीसरी मंजिल पर स्थित केमिस्ट्री लैब में आग लगने की सूचना मिली थी। आईआईटी अधिकारियों व कर्मचारियों का कहना था कि लैब में रखे इंवर्टर में आग लगी होगी।
विज्ञापन
इसके बाद आग लैब में रखे केमिकलों तक पहुंच गई और भयावह रूप ले लिया। आग लगने की सूचना के बाद ब्लाक-5 को खाली करा लिया गया था।
केमिस्ट्री लैब की आग काबू होने के कुछ देर बाद ही आईआईटी कैंपस में खड़ी एक मारुति एस्टीम में आग लग गई। आग लगने के समय चालक ने कार में रेडियो चला रखा था। इंजन से धुआं निकलने के बाद वह कार से बाहर निकल गया। पेड़ और पत्तों की वजह से आग ज्यादा फैल गई। आग से कार पूरी तरह जल गई।