{"_id":"5e2f36c8ceca691ffa3f9de2","slug":"fir-lodged-against-unnatural-sexual-assault-on-military-personnel-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्यकर्मी पति पर अप्राकृतिक यौनाचार की एफआईआर दर्ज, महिला का आरोप, धोखा देकर की थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्यकर्मी पति पर अप्राकृतिक यौनाचार की एफआईआर दर्ज, महिला का आरोप, धोखा देकर की थी शादी
Tue, 28 Jan 2020 12:45 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Shutterstock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में तैनात जवान की पत्नी ने उस पर शादीशुदा और दो बच्चों का पिता होने के बाद भी धोखे से दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। इसका विरोध करने पर वह हाथ-पैर बांधकर अप्राकृतिक यौनाचार करने लगा। वह उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी भी देता है। महिला का कहना है कि ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए परेशान करते हैं। वजीराबाद थाना पुलिस ने छानबीन के बाद विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से मुरादाबाद निवासी सपना (26) (बदला नाम) दिल्ली के वजीराबाद इलाके में रहती है। सपना के मुताबिक, जनवरी 2017 में उसकी शादी मुरादाबाद निवासी सेना के जवान से हुई थी। सपना ने बताया कि शादी के बाद पति ससुराल ले जाने के बजाय उसे दिल्ली ले आया। दोनों मकान बदल-बदलकर दिल्ली-एनसीआर में रहने लगे। सपना के मुताबिक, शादी के कुछ दिन बाद उसे पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। सपना ने विरोध जताया तो आरोपी ने उससे मारपीट करने के अलावा हाथ-पैर बांधकर अप्राकृतिक यौनाचार भी शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सपना के मुताबिक, उसके पति की पहली पत्नी व परिजन भी दिल्ली आ धमके और उसे धमकाकर अतिरिक्त दहेज लाने की मांग शुरू कर दी। परेशान होकर सपना ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। मई में मिली शिकायत के बाद पुलिस ने शुक्रवार को पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन