फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fir lodged against aap leader somnath bharti could be arrested soon

सोमनाथ भारती पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Thu, 10 Sep 2015 12:06 PM IST
Updated Thu, 10 Sep 2015 12:06 PM IST
विज्ञापन
fir lodged against aap leader somnath bharti could be arrested soon

विवादों में रहने वाले आम आदमी पार्टी के विधायक और पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती अब किसी भी वक्त गिरफ्तार हो सकते हैं। उनके खिलाफ दिल्ली के द्वारका पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका मित्रा ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। लिपिका ने सोमनाथ भारती पर जान से मारने, दहेज उत्पीड़न और झूठ बोलकर शादी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


लिपिका की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने सोमनाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज ली है। गौर करने वाली बात ये है कि सोमनाथ भारती पर लगाए गए सभी आरोप बेहद गंभीर और गैरजमानती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सोमनाथ भारती के खिलाफ उनकी पत्नी ने आरोप लगाया था कि शादी से पहले उन्हें बताया गया था कि वह एक इंटरनेशनल लॉ एजेंसी चलाते हैं जबकि शादी के बाद ये बात झूठी निकली।

सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका ने हाल ही सोमनाथ भारती पर यह भी आरोप लगाया था कि वह उन्हें बुरी तरह पीटते हैं। यहां तक कि जब वह प्रेगनेंट थीं तो भी उन्हें पीटा गया था।

कौन हैं सोमनाथ भारती

fir lodged against aap leader somnath bharti could be arrested soon

लिपिका ने सबसे पहले दिल्ली महिला आयोग से गुहार ‌लगाई थी जिसके बाद आयोग ने सोमनाथ भारती को सफाई देने के लिए कहा था। हालांकि सोमनाथ ने आयोग को जवाब देने से मना कर दिया था।

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सोमनाथा भारती 49 दिन के लिए बनी आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार में कानून मंत्री थे।

इस दौरान देर रात खिड़की एक्सटेंशन में छापा मारने और नाइजीरियाई महिलाओं के साथ बदसलूकी करने का भी उन पर आरोप लगा था। इस मामले में भी उनके खिलाफ छेड़छाड़ का केस भी दर्ज किया गया था।

सुंदर महिलाओं पर दिया था आपत्तिजनक बयान

fir lodged against aap leader somnath bharti could be arrested soon

दिल्ली विधानसभा द्वारा महिला सुरक्षा के लिए बुलाए गए विशेष विधानसभा सत्र में भी सोमनाथ भारती ने सुंदर महिलाओं के संबंध में ऐसा बयान दिया था जिस पर काफी विवाद हुआ था।

सोमनाथ भारती ने पुलिस की मांग करते हुए कहा था कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार व सीएम को खुली छूट मिल जाए तो दिल्ली में सुंदर से सुंदर स्त्री गहने लाद कर बिना किसी डर के रात को निकल सकती है।

इस बयान पर उनकी पत्नी लिपिका ने कहा था कि मैं एक सामान्य सी दिखने वाली महिला हूं, उन्हें मेरी सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है इस वजह से वो मुजे प्रताड़ित करते रहे हैं, क्योंकि उन्हें केवल सुंदर महिलाओं की चिंता है।

मार्कस्वादी नेता बृंदा करात ने भी भारती को महिला विरोधी कहते हुए कड़े शब्दों में आलोचना की थी। वहीं, पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी को भी इस बयान के बाद सफाई देते हुए कहना पड़ा कि दिल्ली पुलिस सभी महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed