फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   FIR file against farmer leader manveer bhati

किसान नेता मनवीर भाटी पर मामला दर्ज

Tue, 05 Aug 2014 08:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 05 Aug 2014 08:01 AM IST
विज्ञापन
FIR file against farmer leader manveer bhati

ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली में मकान व दीवार तोड़ने और लोगों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने किसान नेता मनवीर भाटी के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मनवीर भाटी का कहना है कि पुलिस बिल्डर के इशारे पर काम कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बिसरख निवासी केडी का ग्रेनो एक्सटेंशन में प्लॉट है। वहां कुछ लोग रहते हैं। आरोप है कि शनिवार को मनवीर भाटी द्वारा वहां दीवार तोड़ने का जब कमरे में रहने वाले व्यक्ति ने विरोध किया तो उससे मारपीट की गई। केडी ने मनवीर भाटी समेत कई लोगों के खिलाफ बिसरख कोतवाली में मकान व दीवार तोड़ने और मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मानवीर भाटी का कहना है कि कुछ अधिकारियों के कहने पर मुझे और किसानों को फंसाया जा रहा है। उस बिल्डर से कई बार कह चुके थे कि जमीन पर किसानों के प्लॉट कटे हुए हैं, लेकिन उसने काम बंद नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूखंड को नहीं लेने देंगे
मनवीर भाटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के विरोध में बिसरख में सोमवार को ग्राम प्रधान अजय भाटी के नेतृत्व में पंचायत हुई। इसमें किसानों ने कहा कि प्राधिकरण ने उनके गांव के आसपास की सारी जमीन बिल्डरों को बेच दी है।


प्राधिकरण और बिल्डर किसानों के हिस्से की छह फीसदी जमीन पर भी अपना कब्जा करना चाहते हैं। इस संबंध में किसानों ने एसीईओ को पत्र लिखा है। इस मौके पर वीर सिंह, रणवीर सिंह, वीर भाटी और करन सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed