{"_id":"5d292b508ebc3e6ce47b1515","slug":"fir-aganist-husband-over-sell-his-wife-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: 50 हजार में किया पत्नी का सौदा, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: 50 हजार में किया पत्नी का सौदा, मामला दर्ज
Sat, 13 Jul 2019 06:22 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 13 Jul 2019 06:22 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सैलून संचालक पति ने 50 हजार रुपये में पत्नी का सौदा कर कर्मचारी के हवाले कर दिया। कर्मचारी ने कमरे में घुसकर महिला से जबरदस्ती और मारपीट कर दी। इसके बाद महिला ने मायके वालों को बुला लिया और कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली सेक्टर-24 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति सैलून चलाता है। उसमें चार-पांच कर्मचारी काम करते हैं। सैलून के पास ही संचालक व उसकी पत्नी दो बच्चों के साथ रहता है। पड़ोस में ही सैलून में काम करने वाले कर्मचारी भी रहते हैं। महिला का आरोप है कि दो दिन पहले वह कमरे में सो रही थी तभी सैलून में काम करने वाला एक कर्मचारी आ गया और कमरा बंदकर जबरदस्ती करने लगा और विरोध करने पर मारपीट कर दी। इसके बाद वह वहां से चला गया।
विज्ञापन
महिला ने जब इसकी शिकायत पति से की तो पति कर्मचारी की तरफदारी करने लगा। इस पर दोनों में विवाद हुआ। बाद में महिला को पता चला कि पति ने पचास हजार रुपये में उसका सौदा कर दिया है। इसकी जानकारी महिला ने मायके वालों को दी। शुक्रवार को मायके वाले नोएडा पहुंचे और कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी सैलून संचालक को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पांच साल पहले हुई थी शादी
पीड़िता ने बताया कि पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। दो बच्चे भी हैं। एक बच्चा दिव्यांग है। कुछ महीने से सैलून संचालक पत्नी को परेशान कर रहा था। वह मायके जाने के लिए दबाव बना रहा था। जब महिला ने मायके जाने से इंकार कर दिया तो पति ने उसका सौदा कर दिया। पीड़िता का कहना है कि न्याय पाने के लिए लड़ूंगी।